खुशखबरी, खुशखबरी, खुशखबरी

खुशखबरी, खुशखबरी, खुशखबरी
Announcement ए के शर्मा

30 Oct 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.

खुशखबरी, खुशखबरी, खुशखबरी !

कल मैं मऊ में घोसी-अमिला-थानीदास और दोहरीघाट की जनता के साथ रहूँगा। लौहपुरुष सरदार पटेल जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी जाएगी।

घोसी, गोठां और दोहरीघाट के लोगों की रेलवे लाइन क्रॉस करने की गंभीर समस्या अब खत्म होगी।

14/C रेलवे अंडरपास (घोसी नगर) पर कार्य शुरू हो गया है।

25/C (गोठां) तथा 27/C (दोहरीघाट) अंडरपास भी औपचारिक रूप से स्वीकृत हो गया है।

हम हृदय से आभारी हैं भारत के माननीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के जिन्होंने इन अंडरपास को हमारे आग्रह पर दोहरीघाट के कार्यक्रम के दौरान घोषित किया और उसे स्वीकृत भी किया।

इससे भी बड़ी बात यह कि उन्होंने स्वयं हमें इसकी जानकारी दिया। अंडरपास बनने से लाभान्वित इस क्षेत्र की जनता की तरफ़ से उन्हें हार्दिक धन्यवाद।

माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी को सादर नमन।

Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

Choose Your Language