16 Nov 2026 · Official update · View on X
16 Nov 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
बड़ी खुशखबरी!
आप सबकी माँग और लाभार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए हमनें एकमुश्त समाधान योजना (OTS) की अवधि बढ़ाने हेतु उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया था।
हमारे निर्देश पर नगर विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही OTS योजना की अवधि बढ़ा दी गई है।
गृहकर, जलकर, सीवरकर व अन्य करों में राहत देने के लिए चलायी जा रही OTS योजना में आवेदन की अंतिम तिथि अब 14 दिसंबर 2026 कर दी गई है और निर्धारित धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2027 तक बढ़ा दी गई है।
आप सभी से आग्रह है कि अब बिलम्ब न करें, आज ही आवेदन करें और योजना का लाभ लें।
सभी को शुभकामना!
OTS
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

