15 Nov 2026 · Official update · View on X
15 Nov 2026 — Official News from the office of A. K. Sharma.
छठ घाटों की स्वच्छता के पीछे हमारे सफाई मित्रों का अथक परिश्रम है।
छठ महापर्व पर घाटों की सफाई से लेकर अब स्वच्छता बनाए रखने तक, हमारे सफाई मित्र पिछले कई दिनों से दिन-रात सेवा में जुटे हैं।
आज लखनऊ के शिव मंदिर घाट व संझिया घाट पर सफ़ाई का निरीक्षण किया और अपने सफाई मित्रों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनका आभार व्यक्त किया।
लाखों लोगों के आवागमन के बाद भी सभी घाट वैसे ही स्वच्छ और सुंदर दिखे, यह हमारे सफाई मित्रों की मेहनत का ही परिणाम है।
स्वच्छ घाट - स्वस्थ लखनऊ, यही हमारा संकल्प है।
ChhathMahaparv SwachhLucknow Lucknow
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

