28 Oct 2026 · Official update · View on X
28 Oct 2026 — Official News from the office of A. K. Sharma.
आज लखनऊ में देश के पहले 'Animal Birth Control (ABC) Training Centre' का शुभारंभ किया।
पशु प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का यह प्रयास पूरे देश के लिए एक नज़ीर बनेगा। यहाँ वैज्ञानिक और मानवीय तरीकों से पशु जन्म नियंत्रण का प्रशिक्षण एवं रेबीज मुक्त शहर के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
इस ABC केंद्र पर ट्रेनिंग कक्ष के साथ-साथ पशुओं के लिए आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, हैबिटेट एवं पशु उपचार की विशेष व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर नगर निगम लखनऊ की माननीया महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड की मा. पार्षद श्रीमती कल्पना वर्मा जी व अन्य पार्षद गण एवं अन्य गणमान्य जन और नगर आयुक्त सहित नगर निगम लखनऊ के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

