18 Oct 2026 · Official update · View on X
18 Oct 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
अपने समाज के सुधारकों, महापुरुषों, सामाजिक न्याय के प्रणेतागण तथा सांस्कृतिक विभूतियों की मूर्तियों की सुरक्षा व सुदृढ़ीकरण हमारा कर्तव्य है। मैं इसके लिए निरंतर प्रयासरत हूँ।
मऊ जिले में पिछले दिनों ऐसे अनेक स्थलों पर सुदृढ़ीकरण का कार्य हमारे द्वारा कराया गया है।
इस क्रम में मेरे द्वारा प्रेषित प्रस्ताव पर कई अन्य गावों में संत शिरोमणि रविदास जी एवं ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थलों पर समाज कल्याण विभाग की योजनान्तर्गत मूर्तियों के सौंदर्यीकरण एवं पार्कों के विकास हेतु प्रति स्थल रुपया 10 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। शीघ्र ही कार्य शुरू होगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय समाज कल्याण मंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद।
सबको बधाई एवं शुभकामना।
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

