14 Oct 2026 · Official update · View on X
14 Oct 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
बाढ़ राहत कार्यों को और गति देने हेतु एक बार फिर जनता के बीच…
आज सुबह लखनऊ की मलिहाबाद विधानसभा अंतर्गत सैंथा ग्रामीण क्षेत्र (जो अब नव विस्तारित नगर निगम में है) के बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया।
जैसे-जैसे जलभराव खत्म हो रहा है वैसे-वैसे मख्खी-मच्छर और प्रदूषित जल तथा वायु की वजह से मनुष्यों और पशुओं में रोग न फैले इसकी सावधानी बरतना जरूरी है। इन व्यवस्थाओं को देखा और जरूरी निर्देश दिए।
बाढ़ से प्रभावित नागरिकों से संवाद कर उनकी भावनाएं सुनीं तथा राहत सामग्री का वितरण भी किया।
लोगों ने बताया कि लखनऊ नगर निगम तथा प्रशासन द्वारा हर प्रभावित परिवार, व्यक्ति तथा पशुओं तक बचाव कार्य, राहत सामग्री पहुंचाने तथा साफ़-सफ़ाई सहित सराहनीय प्रयास हुए हैं और हो रहे हैं।
इस चुनौतीपूर्ण समय में हम जनता के साथ खड़े हैं।
AKSharma Lucknow Malihabad UPGovt FloodRelief JanSeva
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

