08 Oct 2026 · Official update · View on X
08 Oct 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
आज मऊ के सहादतपुरा (चित्रगुप्त मंदिर) क्षेत्र में एक बच्ची (सुश्री दीपिका तिवारी सुपुत्री श्री प्रदीप तिवारी) एक ऊँचे मकान के ऊपरी भाग के पास से गुजर रही 33 KV की हाई टेंशन लाइन के प्रभाव क्षेत्र में पहुँच जाने से इलेक्ट्रिक शॉक की वजह से झुलस गई।
घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के मऊ के अधिकारियों को पीड़ित बच्ची के परिवारजनों से संपर्क कर हर संभव मदद करने को कहा। तदनुसार मदद की जा रही है।
साथ ही बच्ची के उपचार के लिए भी हर प्रकार की सहायता की जा रही है।
उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।
ऐसी घटना पुनः न हो इसकी सतर्कता रखने हेतु संबंधित लोगों को निर्देशित किया है।
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

