05 Oct 2026 · Official update · View on X
05 Oct 2026 — Official Achievement from the office of A. K. Sharma.
शहरी गरीबों को आवास देने में भी यूपी नंबर 1…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) में यूपी ने देश भर में लहराया परचम।
आज उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए मिले 02 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार !
आज आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अन्तर्गत शानदार उपलब्धियों के लिए 02 महत्वपूर्ण श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है।
उत्तर प्रदेश को मिले निम्नलिखित पुरस्कार -
1.प्रथम पुरस्कार (देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन): प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 1.0 के लाभार्थी आधारित आवास निर्माण (बीएलसी) घटक के अन्तर्गत स्वीकृत सभी आवासों के सापेक्ष देश में सर्वाधिक आवास पूर्ण करने के लिए उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में ‘प्रथम स्थान’ प्राप्त हुआ।
2.द्वितीय पुरस्कार: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य की श्रेणी में स्वीकृत आवासों की कुल संख्या के सापेक्ष सर्वाधिक प्रतिशत आवासों की ग्राउण्डिंग (धरातल पर कार्य शुरू करने) के लिए उत्तर प्रदेश राज्य को ‘तृतीय स्थान’ से पुरस्कृत किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से और माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में इस उपलब्धि के लिए सभी सहकर्मियों तथा लाभार्थियों को बधाई के साथ कहूँगा कि शहरी ग़रीबों की सेवा में हम जो भी श्रेष्ठतम कर सकें वो करते रहें।
शिवार्पण !
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

