आज ‘स्वच्छ भारत दिवस’ पर लखनऊ नगर के जोन-7 स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड में आयोजित “सफाई मित्रों का सम्मान व संवाद” क…

आज ‘स्वच्छ भारत दिवस’ पर लखनऊ नगर के जोन-7 स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड में आयोजित “सफाई मित्रों का सम्मान व संवाद” क…
Achievement ए के शर्मा

02 Oct 2026 — Official Achievement from the office of A. K. Sharma.

आज ‘स्वच्छ भारत दिवस’ पर लखनऊ नगर के जोन-7 स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड में आयोजित “सफाई मित्रों का सम्मान व संवाद” कार्यक्रम में शामिल होकर हमारे घर, गली और शहर सहित पूरे प्रदेश व देश को साफ-सुथरा रखने के लिए दिन-रात समर्पित सफाई मित्रों से भेंट कर कृतज्ञता व्यक्त की।

इस दौरान एक-एक कर सभी सफाई मित्रों का सम्मान किया एवं उनसे संवाद कर परिवार के स्वास्थ्य व बच्चों के पढ़ाई-लिखाई के बारे में जाना।

इस कार्यक्रम में लखनऊ नगर निगम की माननीया महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी व माननीय पार्षद गण, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता और नगर आयुक्त सहित नगर निगम लखनऊ के अन्य अधिकारी व सफाई मित्र उपस्थित रहे।

GandhiJayanti

Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

Choose Your Language