30 Sep 2026 · Official update · View on X
30 Sep 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
पिछले दिनों मऊ के बख्तावरगंज उपकेन्द्र के टाऊन नंबर-1 फीडर पर एक अत्यंत दुःखद विद्युत दुर्घटना हो गई थी, जिसमें तीन व्यक्तियों की जान चली गई।
संज्ञान में लाया गया कि डोमनपुरा क्षेत्र के निवासी श्री अबूल हसन के आवास की छत पर शादी के कार्यक्रम हेतु टेन्ट लगाने का कार्य किया जा रहा था। टेन्ट लगाने के दौरान टेन्ट लगाने वाले तीन व्यक्ति श्री कामिल पुत्र मुन्ना, श्री इरफान पुत्र उजैर और श्री महमूद पुत्र श्री अबूल हसन अनियन्त्रित होकर पास से गूजर रही 11 के0वी0 लाईन के सम्पर्क में आ गये। जिसके कारण तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
घटना के बाद मैंने स्थानीय प्रशासन व बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को तुरंत ही निर्देश दे दिया था कि प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाय।
आज स्वयं पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाक़ात कर संबल व सहायता राशि दिया।
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

