29 Sep 2026 · Official update · View on X
29 Sep 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्री माननीय श्री मनोहरलाल खट्टर जी द्वारा आज PRAGATI-50 नामक महत्वपूर्ण पहल नगरीय विकास के क्षेत्र में की गई, जिसमें मैं भी शामिल हुआ।
PRAGATI की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्ष 2015 में की गई थी।
यह सहयोगी और प्रतिस्पर्धात्मक संघीय व्यवस्था (Cooperative & competitive Federalism) का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस आधुनिक और बहुआयामी तकनीकी व्यवस्था के तहत माननीय प्रधानमंत्री जी ने देशभर की जन शिकायतों के निस्तारण और लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ दशकों से रुकी हुई लगभग 85 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को गति देकर सफल क्रियान्वयन कराया है। इस एक व्यवस्था ने ही देश की जीडीपी में बड़ा योगदान दिया है।
PRAGATI के 50 कार्यक्रम पूर्ण होने पर माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से देश के 50 नगरों को वैश्विक स्तर तक विकसित करने का आज संकल्प लिया गया। इनमें से 6 नगर उत्तर प्रदेश के हैं जो सभी राज्यों में सर्वाधिक हैं।
मेरा सौभाग्य है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में PRAGATI की रचना और संचालन में मैं शुरू से ही प्रतिभागी रहा।
अभी भी वैश्विक माडल बन चुके PRAGATI की इस नई पहल में भागीदारी करने का सौभाग्य मिल रहा है।
माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री जी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी को नमन सह हृदय से धन्यवाद।
हम इस शिवसंकल्प को पूरा करके रहेंगे।
SwachhBharat SBMUrban PRAGATI50 CleanIndia
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

