11 Sep 2026 · Official update · View on X
11 Sep 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में जनभागीदारी व जनसेवा हेतु आज लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग सहित अन्य विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस अभियान के माध्यम से प्रदेश को और अधिक स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जरूरतमंदों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।
इस बैठक में श्री राजेश यादव जी मा. प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा और स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, पंचायती राज विभाग, सिंचाई विभाग एवं ऊर्जा व नगर विकास विभाग के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे एवं नगर निकायों के नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारी एवं सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक सहित ऊर्जा विभाग के अधिशासी अभियंता स्तर तक सभी अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।
SwachhataHiSeva SwachhBharat
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

