लखनऊ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में नया कीर्तिमान स्थापित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है

लखनऊ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में नया कीर्तिमान स्थापित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है
Achievement ए के शर्मा

08 Sep 2026 — Official Achievement from the office of A. K. Sharma.

लखनऊ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में नया कीर्तिमान स्थापित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है…

प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने देश के सभी सबसे बड़े नगरों (श्रेणी I-10 लाख से अधिक

आबादी वाले शहर) में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है।

वहीं पूरे देश के सर्वाधिक बड़े नगरों में से आगरा को चौथा, गाजियाबाद को नौवाँ, कानपुर को ग्यारहवां और प्रयागराज को तेरहवाँ, मेरठ को बाईसवाँ तथा वाराणसी को चौतीसवाँ स्थान मिला है।

श्रेणी II (3 से 10 लाख आबादी वाले शहर) में

फिरोजाबाद ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस श्रेणी में झांसी पांचवें स्थान पर, जबकि मुरादाबाद और नोएडा संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहे।

श्रेणी III के शहरों में भी प्रदेश के कई शहरों ने मजबूत प्रदर्शन किया। रायबरेली ने देश में 17वां स्थान हासिल किया। उसी प्रकार अनपरा (रैंक 29), खुर्जा (रैंक 30) और गजरौला (रैंक 31) ने भी धूल नियंत्रण तथा वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की रोकथाम सहित विभिन्न उपायों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए श्रेष्ठ किया।

इस प्रकार नई दिल्ली में आज ही दिए गए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार में यूपी के 16 शहरों ने स्थान बनाया।

साथ ही लखनऊ के वार्ड-70 ने भी वार्ड स्तर पर देश में प्रथम स्थान हासिल किया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री जी के स्वच्छ भारत संकल्प को उत्तर प्रदेश साकार कर रहा है।

इस उपलब्धि के लिए सभी नगरवासियों, स्वच्छता मित्रों, नगर निगम के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

NayeBharatKaNayaUP

GoodGovernance

HumaraUP VikasExpress

SwachhVayuSarvekshan2026 UttarPradesh Lucknow

Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

Choose Your Language