मधुबन के सरयू किनारे के बाढ़ और कटान पीड़ितों के साथ आज रहा

मधुबन के सरयू किनारे के बाढ़ और कटान पीड़ितों के साथ आज रहा
Announcement ए के शर्मा

15 Aug 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.

मधुबन के सरयू किनारे के बाढ़ और कटान पीड़ितों के साथ आज रहा।

राजनीति में आने के बाद सर्वप्रथम वर्ष 2021 में सरयू/घाघरा नदी में बढ़े जलस्तर की वजह से हो रही भयंकर कटान से बचाव करने और राहत देने के लिए आया था। उसके बाद हर वर्ष मैं इस क्षेत्र में बाढ़ राहत के लिए आता रहा।

आज पुनः बरहज पुल एवं आस-पास के देवरिया तथा मऊ जिले के क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण किया।

इस समस्या का समाधान कराने हेतु विगत वर्षों एवं पिछले दिनों माननीय सिंचाई मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी को पत्र के माध्यम से एवं सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव श्री अनिल गर्ग से वार्ता कर अनुरोध भी किया है। जिसके फलस्वरूप कुछ कार्य हो रहा है।

नदी के तीव्र बहाव से इस क्षेत्र में हो रही कटान से स्थाई स्तर पर बचाव करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया ।

NayeBharatKaNayaUP

GoodGovernance

HumaraUP VikasExpress

Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

Choose Your Language