04 Aug 2026 · Official update · View on X
04 Aug 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब 50 लाख घरों तक पहुंच चुका है।
हाल ही में भारत सरकार द्वारा जारी किए गए आकड़े के अनुसार उत्तर प्रदेश ने देशभर में अपना परचम लहराया है:-
-उत्तर प्रदेश रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में देश में तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुँचा।
-राज्य में 7.21 लाख से अधिक घरों पर रूफटॉप सोलर स्थापित।
-प्रतिदिन लगभग 3,200 नए रूफटॉप सोलर लगाकर यूपी देश में नंबर-1
-लखनऊ दैनिक एवं कुल रूफटॉप सोलर स्थापना के मामले में देश के अग्रणी शहरों में शामिल।
-11 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त, बैंकों और अधिकृत वेंडर्स के सहयोग से तेजी से कार्य जारी।
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश माननीय प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी नीतियों और ठोस कार्ययोजनाओं के कदम से कदम मिलाकर चल रहा है, जिससे न केवल ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूती मिली है बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।
सभी को बधाई!
सोलरऊर्जा GoSolar स्वच्छऊर्जा
50LakhPMSuryaGhar
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

