विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने हेतु नवीन तकनीक का प्रयोग कर विद्युत अवसंरचना को वैश्विक स्वरूप प्रदान किया जा रहा…

विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने हेतु नवीन तकनीक का प्रयोग कर विद्युत अवसंरचना को वैश्विक स्वरूप प्रदान किया जा रहा…
Announcement ए के शर्मा

19 Jul 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.

विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने हेतु नवीन तकनीक का प्रयोग कर विद्युत अवसंरचना को वैश्विक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है।

माननीय प्रधानमंत्री जी की मंशानुसार पिछली समीक्षा बैठकों में मेरे द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर व सर्किट हाऊस सहित अन्य कई महत्वपूर्ण स्थलों पर RMU (Ring Main Unit) का प्रयोग किया गया है एवं दुर्गा कुण्ड सहित अन्य स्थानों पर कार्य तेजी से किया जा रहा है।कल देर रात इसकी समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

RMU लगने से विद्युत वितरण नेटवर्क नियंत्रित और सुरक्षित रहेगा साथ ही दो अलग-अलग विद्युत उपकेन्द्रों से हो रही बिजली आपूर्ति में एक तरफ की सप्लाई बंद होने पर दूसरी तरफ से तुरंत बिजली आपूर्ति होने लगेगी।

NayeBharatKaNayaUP

GoodGovernance

HumaraUP VikasExpress

Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

Choose Your Language