दोहरीघाट-मऊ के लोगो को दोहरी खुशखबरी

दोहरीघाट-मऊ के लोगो को दोहरी खुशखबरी
Announcement ए के शर्मा

14 Jul 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.

दोहरीघाट-मऊ के लोगो को दोहरी खुशखबरी…

वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-29)

पर मऊ जिले में दो जगहों (अमिला के पास थानीदास तथा घोसी के पास पीढ़वल) पर अक्सर मार्ग दुर्घटना होती रहती है।

इस समस्या के समाधान हेतु मैंने NHAI के साथ निरंतर वार्तालाप बनाया। जिसके फलस्वरूप हमें जानकारी मिली है कि दोनों जगहों पर संरचना और अंडरपास औपचारिक रूप से मंज़ूर हो गया है।

इसके अंतर्गत:

1. अमिला के पास बाबा थानीदास में रुपया 25.91 करोड़ के खर्च से दो भाग में संरचना / अंडरपास बनाने हेतु औपचारिक मंजूरी मिल गई है। शीघ्र ही कार्य संपादन हेतु टेंडर की प्रक्रिया अपेक्षित है।

2. मऊ-घोसी के बीच पीढ़वल मोड़ पर रुपया 16.06 करोड़ के खर्च से पब्लिक तथा पशुओं के साथ साथ हल्के वाहन आ-जा सकें ऐसे एक अंडरपास (LVUP) की भी मंजूरी मिल गई है। इस कार्य के लिए भी टेंडर प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू हो जाएगी।

NHAI के अधिकारियों ने हमें बधाई देते हुए बताया कि रुपया 42 करोड़ के दो ऐसे बड़े प्रोजेक्ट की मंजूरी एक ही साथ इतनी जल्दी होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

हमारे प्रयास को इतनी जल्दी सफल बनाने हेतु NHAI के अध्यक्ष तथा अन्य अधिकारियों का हार्दिक धन्यवाद।

माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय केंद्रीय परिवहन मंत्री जी का हार्दिक आभार।

माननीय मुख्यमंत्री जी को नमन।

क्षेत्रीय जनता को नमन सह हार्दिक शुभकामना !

NayeBharatKaNayaUP

GoodGovernance

HumaraUP VikasExpress NayeMauKaNirman

नए_मऊ_का_निर्माण

Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

Choose Your Language