तीसरा बार मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस का सर्वोच्च पुरस्कार (National e-Governance/Digital Awards)

तीसरा बार मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस का सर्वोच्च पुरस्कार (National e-Governance/Digital Awards)
Achievement ए के शर्मा

05 Jul 2026 — Official Achievement from the office of A. K. Sharma.

तीसरा बार मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस का सर्वोच्च पुरस्कार (National e-Governance/Digital Awards)…

ईश्वर की कृपा से पिछले दिनों महाकुंभ को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार हमारे अपने कार्यों/ प्रोजेक्ट को मिलने वाला तीसरा पुरस्कार है।

1. पहला था गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में बना SWAGAT के लिए : यह है फ़रियाद निवारण के लिए ऑनलाइन व्यवस्था जो 2003 से गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय में आज भी कार्यरत है। ई-ट्रांसपेरेंसी तथा ई-एकाउंटेबिलिटी और ई-जवाबदेही अर्थात् e-Governance से Good Governance के लिए इसको UNO का पब्लिक सर्विस अवार्ड भी मिला था। कई अन्य राज्य सरकारों ने भी इसका अध्ययन और अनुसरण किया था;

2. दूसरा पुरस्कार 2020 में मिला हमारे भारत सरकार के एमएसएमई (MSME) मंत्रालय के सचिव के कार्यकाल में: एमएसएमई के प्रबंधन ख़ासकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को सम्पूर्ण ऑनलाइन तथा पेपरलेस बनाने और लघु उद्यमों की शिकायतों को दूर करने के लिए CHAMPIONS नामक ऑनलाइन फ़रियाद निवारण व्यवस्था के लिए जिसकी लांचिंग स्वयं माननीय प्रधानमंत्री जी तथा तत्कालीन माननीय एमएसएमई मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने किया था;

3. तीसरा है यह जब कुछ दिन पहले सम्मानित हुआ महाकुंभ-2025 का डिजिटल प्रबंधन। हमारा नगर विकास विभाग इस ऐतिहासिक आयोजन का नोडल विभाग था। वहीं हमारे बिजली विभाग की भी महती भूमिका थी। महाकुंभ में भीड़ नियंत्रण, खोया-पाया सुविधा, साफ़-सफ़ाई की मॉनिटरिंग सहित अनेक सेवाओं को AI, जीआईएस और IT की आधुनिक तकनीक और तरीकों से संचालित किया गया था। आध्यात्मिकता के साथ-साथ पूरी दुनिया ने बदलते भारत की आधुनिकता का भी दर्शन किया।

सुशासन की यात्रा में माननीय प्रधानमंत्री जी को उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन के लिए सादर नमन सह धन्यवाद।

माननीय मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार।

सभी सहकर्मियों एवं सहयोगियों को बधाई सह धन्यवाद।

NayeBharatKaNayaUP

GoodGovernance

HumaraUP vikasexpress National_E_GovernanceAwards

Awards

Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

Choose Your Language