आज मैंने सोशल मिडिया पर कुछ लोगों का पोस्ट देखा

आज मैंने सोशल मिडिया पर कुछ लोगों का पोस्ट देखा
Announcement ए के शर्मा

22 Jun 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.

आज मैंने सोशल मिडिया पर कुछ लोगों का पोस्ट देखा।

मऊ के योग दिवस के कार्यक्रम पर पूरे कार्यक्रम के बाद पत्रकार मित्रों से पर्याप्त वार्ता करने के बाद चलते-चलते बातचीत का जिस वीडियो को प्रचारित किया जा रहा है उसमें:

1. ज्यादातर लोग योग की ही बातें कर रहे थे। उन्ही की हाँ में हाँ मिलाते हुए योग की खूबियाँ मैं बता रहा हूँ।

2. किसी तरफ़ से किसी के द्वारा जन समस्या की आवाज़ आई होगी जो संभवतः ध्यान देना रह गया हो।

3. रही बात जन समस्याओं के समाधान की तो मऊ सहित प्रदेश की हमसे जुड़ी जन समस्याओं पर पूरा ध्यान दिया जाता है।

4. व्यक्तिगत सुनवाई के साथ-साथ ऑनलाइन सुनवाई और प्रोसेसिंग की व्यवस्था भी मैंने हमेशा किया है।

5. मैं जहाँ भी काम किया हूँ जन समस्याओं के निवारण हेतु व्यक्तिगत प्रयास के साथ संस्थागत और ऑनलाइन व्यवस्था भी खड़ी की है।

6. गुजरात के विश्वविख्यात ‘SWAGAT’ के बाद नई दिल्ली में PRAGATI और CHAMPIONS के बाद यूपी में SAMBHAV नाम की ऑनलाइन व्यवस्था उसका उदाहरण है।

7. रही बात चलते-चलते जन समस्या बताने वाले महानुभाव/पत्रकार की तो वहाँ दोनों तरह की बातें लोग कर रहे थे। उन्होंने अपनी बात का ऑडियो रिलीज़ किया है।

8. उनसे निवेदन है कि हज़ारों की संख्या में उपस्थित लोगों से हर तरफ़ से आ रही आवाज़ों का भी ऑडियो वीडियो रिलीज़ करे-वहाँ पूरा का पूरा वातावरण योगमय था।

9. उनसे ये भी निवेदन है कि कोई जन समस्या उनके मन में हो तो हमें अब भी अवश्य बतावें।

10. मीडिया बाईट के बाद भी लगभग 15 मिनट हम सब वहाँ बैठे रहे। गंभीर बात हो तो गंभीर ढंग से कहीं जा सकती थी।

11. योग कार्यक्रम के बाद आठ घंटे मैं मऊ में ही था। तब भी बता सकते थे।

12. फ़ोन या मैसेज करके भी कह सकते थे।

उस समय शायद कुछ ऐसा हुआ…

1. मुझे जहाँ तक याद है “जन समस्या” तथा “कल घोसी” शब्द उनके मुँह से निकला था। शायद-शायद उनका इशारा तीन दिन पहले घोसी के पीढ़वल में हुए रोड एक्सीडेंट में महिला की मृत्यु और जनता द्वारा नेशनल हाईवे-29 पर चक्का जाम करना और जनता द्वारा अंडरपास की माँग तथा जनता द्वारा मुझे याद करने की बात के तरफ़ होगा।

2. इस समस्या का समाधान मैंने उसी समय-घटना के दिन ही करा दिया था।

3. लेकिन योग का कार्यक्रम इस लंबे समय से प्रतीक्षित और ऐतिहासिक कार्य की घोषणा करने का उचित समय और स्थान नहीं था।

4. उक्त महानुभाव / पत्रकार अपने दिल पर हाथ रखकर ये बात सोच लें। क्या मेरी सोच सही है?

5. उसी योग कार्यक्रम के कुछ घंटे बाद ही घोसी की समस्या के स्थाई समाधान की घोषणा मैंने अपने सोशल मीडिया पर कर दिया था।

6. और उसी दिन उसके बाद के कुछ घंटों के अंदर उस घटनास्थल पर भी गया था।

7. इस विषय पर इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर ग़लत ढंग से पेश करने वाले पेशेवर लोगों और सुपारी लेकर हमारे विरुद्ध लिखने-लिखाने वालों को भी बता दूँ कि आपको अनुमान भी नहीं होगा कि मैं कितना संवेदनशील हूँ जन समस्याओं को लेकर !

8. मऊ के अपने चार-दिन के हाल के प्रवास में भी दिन में कई बार मैंने दैनिक सैकड़ो लोगों के साथ जनसुनवाई किया है।

9. यह काम मैं करता रहता हूँ। और करता रहूँगा। और यह आपकी वजह से नहीं। यह मैं अपना कर्तव्य मानता हूँ। यह मैं अपना धर्म मानता हूँ। और शायद इसी को "योगः कर्मसु कौशलम्" भी कहते हैं।

10. मैं अपनी संस्कृति, सनातन धर्म और योग जैसी धरोहरों में पूरा विश्वास रखता हूँ। और रखूँगा।

11. अपनी संस्कृति के विरोधियों को श्रीराम, योग और कर्मयोग जैसी बातों का मजाक उड़ाने में बहुत मजा आता है। यह देश का दुर्भाग्य है।

ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दें।

उक्त अनुमानित गंभीर जनसमस्या का मैंने जो समाधान किया है उसका लिंक—-

1.

2.

NayeBharatKaNayaUP

GoodGovernance

HumaraUP VikasExpress NayeMauKaNirman

Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

Choose Your Language