13 Jun 2026 · Official update · View on X
14 Jun 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
घाटमपुर की तापीय विद्युत परियोजना (3×660 मेगावाट), जो उत्तर प्रदेश उत्पादन निगम और भारत सरकार के NLC इंडिया लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है, की तीसरी यूनिट का कमर्शियल उत्पादन शुरू हो गया।
तीसरी यूनिट चालू होने पर यह परियोजना प्रतिदिन लगभग 47.52 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर राज्य की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी और उत्पादन निगम की कुल स्थापित क्षमता 12,773 मेगावाट से बढ़कर हुए कुल 13,388 मेगावाट हो जाएगी।
आज़ादी के बाद 1947 से 2017 तक के 70 वर्षों तक उत्तर प्रदेश में राज्य का कुल तापीय ऊर्जा उत्पादन 5,160 MW था। यह 2022 में बढ़कर 5,820 MW हुआ।
इसके सापेक्ष पिछले चार ही वर्षों में 660 MW की 10 नई यूनिटों द्वारा 6600 MW तापीय ऊर्जा का उत्पादन प्रदेश में जोड़ा गया।
अब घाटमपुर की 660 MW की इस तीसरी यूनिट के साथ चार वर्षों में 11वीं यूनिट से उत्पादन शुरू हो गया है।
यह वृद्धि राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने तथा उपभोक्ताओं को विश्वसनीय एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी को नमन।
राज्य की जनता को हार्दिक बधाई।
NayeBharatKaNayaUP
GoodGovernance
HumaraUP VikasExpress
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

