03 Jun 2026 · Official update · View on X
03 Jun 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
आंधी-तूफ़ान से बुरी तरह प्रभावित मऊ के फतेहपुर मंडाँव ब्लॉक में विद्युत अवसंरचना को ठीक करने के लिए युद्ध स्तर पर रात में भी कार्य चल रहा है।
अपने कंट्रोल रूम से मैंने अभी लगभग एक बजे रात को बिजली के अधीक्षण अभियंता तथा अधिशासी अभियंता से बात किया और सुबह तक विद्युत आपूर्ति चालू करने के निर्देश दिए।
132 kv विद्युत उपकेंद्र सेमरी जमालपुर से पोषित 33 kv मोलनापुर और बेलौली को आने वाली लाइन के कई खंभे और तार चचाईपार के पास टूट गए हैं। जिस कारण मोलनापुर व बेलौली विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है। इसी पर कार्य हो रहा है। तीन में से दो खंभे खड़े कर लिए गए हैं। चचाईपार स्थल पर अधिशासी अभियंता सहित टीम इस समय भी कार्यरत है।
यथाशीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल की जायेगी।
इस चुनौतीपूर्ण समय में आपका सहयोग प्रार्थनीय है।
NayeBharatKaNayaUP
GoodGovernance
HumaraUP VikasExpress
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

