02 Jun 2026 · Official update · View on X
03 Jun 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
यूपी में ऊर्जा क्रांति…
आज़ादी के बाद 1947 से 2017 तक के 70 वर्षों तक उत्तर प्रदेश में राज्य का कुल तापीय ऊर्जा उत्पादन 5,160 MW था। यह 2022 में बढ़कर 5,820 MW हुआ।
इसके सापेक्ष पिछले चार ही वर्षों में 660 MW की 10 नई यूनिटों द्वारा 6600 MW तापीय ऊर्जा का उत्पादन प्रदेश में शुरू हो गया है। घाटमपुर की 660 MW की 11वीं यूनिट शीघ्र ही शुरू हो जाएगी। अर्थात तापीय ऊर्जा दोगुने से ज़्यादा हो गई।
साथ ही पिछले चार वर्षों में ही कुल 6,627 MW की सौर क्षमता स्थापित/कमीशन की जा चुकी है। इसके साथ यूपी की ऊर्जा शक्ति तीन गुना हो गई।
इसी के साथ…
* लखनऊ देश का पहला जनपद बन गया है जिसने पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत 1 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है,
* जबकि प्रदेश के अन्य 6 जनपद (वाराणसी, कानपुर नगर, बरेली, आगरा, प्रयागराज, झाँसी, देश के शीर्ष 50 घरेलू रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन वाले जनपदों में शामिल हैं।
* उत्तर प्रदेश में भवनों पर आच्छादित (Rooftop/Building Mounted) सौर परियोजनाओं के अंतर्गत कुल 3,573 मेगावाट सौर क्षमता स्थापित की जा चुकी है।
* इसके अतिरिक्त Utility Scale Ground Mounted Solar परियोजनाओं के अंतर्गत 3,054 मेगावाट सौर क्षमता कमीशन की जा चुकी है।
* साथ ही वर्तमान में राज्य में लगभग 6,639 मेगावाट क्षमता की (Utility Scale Solar) सौर परियोजनाएं विकास एवं क्रियान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं।
* पम्प और बैटरी स्टोरेज सहित अन्य बड़ी योजनाएँ भी आकार ले रही हैं।
* साथ ही तापीय ऊर्जा की मेजा और मिर्जापुर की 4000 MW की क्षमता आने वाले दिनों में स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
अर्थात् माननीय प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश अपनी ऊर्जा शक्ति को कई गुना बढ़ाने की दिशा में अग्रसर है।
सबको नमन सह बधाई।
सोलरऊर्जा GoSolar स्वच्छऊर्जा UPNEDA NayeBharatKaNayaUP
GoodGovernance
HumaraUP VikasExpress
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

