आश्चर्यजनक किंतु सत्य है… * लखनऊ में दशकों से जमा हुआ 26 लाख टन कूड़े का पहाड़ दूर हो गया

आश्चर्यजनक किंतु सत्य है… * लखनऊ में दशकों से जमा हुआ 26 लाख टन कूड़े का पहाड़ दूर हो गया
Announcement ए के शर्मा

28 May 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.

आश्चर्यजनक किंतु सत्य है…

* लखनऊ में दशकों से जमा हुआ 26 लाख टन कूड़े का पहाड़ दूर हो गया। कुछ ही शेष है और वह कुछ ही दिन की बात है।

* घैला में उस कचरे के पहाड़ से खाली हुई ज़मीन पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का निर्माण हुआ। शिवरी में भी ज़मीन का सदुपयोग हुआ।

* निकले हुए वेस्ट मेटल से अद्भुत ‘यूपी दर्शन पार्क’ बनाया गया।

* रोज 2100 मेट्रिक टन कचरा /वेस्ट उत्सर्जित करने वाला लखनऊ जीरो वेस्ट शहर बना। अब रोज़ का रोज़ कूड़ा प्रोसेस हो जा रहा।

* अब यहाँ वहाँ कूड़े के ढेर दिखाई नहीं दे रहे।

* सड़कों से लेकर गलियों और नालियों की प्रभावी सफाई-मनुष्य और मशीन का मिश्रण।

* राजमार्गों से लेकर पार्कों तक हरियाली

* विधान भवन से लेकर कालोनियों को जलभराव से निजात

* वन-डे गवर्नेंस की शुरुआत हुई

* वैज्ञानिक कूड़ा प्रबंधन के लिए 51 आधुनिक ट्रांसफ़र स्टेशन बन रहे।

* आज सुबह इनमें से 24वें का लोकार्पण किया।

अन्य अनेक ऐसे कार्य हुए और हो रहे हैं।

मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं…

कुछ ऐसा ही कार्य यूपी के सभी नगरों में हो रहा।

सबको नमन सह बधाई।

NayeBharatKaNayaUP

GoodGovernance

HumaraUP VikasExpress

Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

Choose Your Language