28 May 2026 · Official update · View on X
28 May 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
प्रदेश के नगरों को स्वच्छ व सुंदर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है…
आज नगर निगम लखनऊ के भरवारा मल्हौर वार्ड (भैसोरा) में रुपये 9 करोड़ की लागत से निर्मित 150 टन प्रतिदिन की क्षमता वाले फिक्स्ड कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का उद्घाटन किया।
इस FCTS के संचालन से लखनऊ नगर के भरवारा, मल्हौर, खरगापुर व गोमती नगर विस्तार एवं आसपास के क्षेत्र का कचरा संग्रहण आसानी से होगा एवं क्षेत्र के कचरा संवेदनशील स्थल (GVP) खत्म होंगे।
पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए 2 एकड़ में बने इस FCTS परिसर को ग्रीन बेल्ट बनाकर अब तक 4000 से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं।
माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, माननीय पार्षदगण, नगर आयुक्त सहित लखनऊ नगर निगम की पूरी टीम व क्षेत्र के लोगों को बधाई!
NayeBharatKaNayaUP
GoodGovernance
HumaraUP VikasExpress
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

