27 May 2026 · Official update · View on X
27 May 2026 — Official News from the office of A. K. Sharma.
आंधी का प्रकोप, बिजली की गति से कार्य…
दिनांक 25-26 की रात आये भीषण आंधी तूफान के कारण सीतापुर, उन्नाव, देवीपाटन, बदायू, बरेली, बस्ती, कुशीनगर, वाराणसी एवं देवरिया जिलों सहित कई जिलों में बिजली की अवसंरचना तथा कई जगहों पर विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई।
विशेषतः इस आंधी तूफान के दौरान:
1. 400 के0वी0 बरेली-उन्नाव लाइन सर्किट-। व ।।,
2. 220 के0वी0 बदायूं-रोजा लाइन सर्किट-। व ।।,
3. 220 के0वी0 बरेली-दोहना लाइन,
4. 220 के0वी0 पारीछा-दुनारा (झांसी) लाइन,
5. 220 के0वी0 साहूपुरी-राजा का तालाब (वाराणसी)
6. बस्ती- खलीलाबाद 132 KV नाथ नगर
तथा अन्य कई लाइनों के तार टूटने एवं टावर क्षतिग्रस्त होने से कई जिलों में विद्युत व्यवधान उपस्थित हुआ।
लेकिन विद्युत पारेषण इकाई द्वारा युद्ध स्तर पर मरम्मत कर ज्यादातर को तुरंत पुनर्स्थापित किया गया। इस भारी व्यवधान के दौरान भी वैकल्पिक स्रोतों से विद्युत आपूर्ति सामान्य बनायी रखी गयी।
साथ ही इस आंधी तूफ़ान में वितरण प्रणाली से जुड़े हुए 33 केवी के कुल 139 सबस्टेशन बन्द हुये थे और 1500 पोल भी टूटे/ तिरछे हुये थे।
निरन्तर कार्य करते हुये विभाग ने 133 सबस्टेशनों की आपूर्ति आज सुबह तक सुचारू कर दी है। शेष 6 सबस्टेशनों की आपूर्ति भी आज प्रारम्भ हो जाएगी।
ज्यादातर जगहों पर कुछ ही घंटे में और अन्य पर 24 घंटे में एक बड़ी प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न हुए व्यवधान को ठीक करके आपको विद्युत आपूर्ति दी जा रही है।
आपका संयम एवं सहयोग प्रथानीय है।
NayeBharatKaNayaUP
GoodGovernance
HumaraUP VikasExpress
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

