26 May 2026 · Official update · View on X
26 May 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
माटी का कर्ज चुकाने को करना है कुछ काम…
वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर मऊ जिले में अमिला के पास बाबा थानीदास में पारगमन एवं हाईवे पर सुरक्षित चढ़ पाने में आ रही समस्या के समाधान हेतु फ़्लाइओवर / अंडरपास बनाने हेतु हमने पिछले वर्ष से प्रयास शुरू किया था।
1. कई बार चर्चा के बाद चेयरमैन NHAI को 17 मार्च, 2026 को पत्र लिखा।
2. एक ही सप्ताह के अंदर चेयरमैन NHAI ने 25 मार्च, 2026 को सद्धांतिक मंजूरी देते हुए स्थलीय निरीक्षण हेतु टीम भेजने को कहा।
3. NHAI की टीम ने तुरंत ही भूसर्वे कार्य शुरू कर दिया।
4. तत्पश्चात 15 अप्रैल, 2026 को NHAI की टीम एवं स्थानिक लोगों के साथ हमने स्थलीय निरीक्षण कर चर्चा किया और NHAI टीम को कुछ निर्देश दिया।
5. मैं लगातार NHAI के अध्यक्ष तथा यूपी की टीम के साथ संपर्क में हूँ।
6. उपरोक्त कार्यवाही की पुष्टिस्वरूप NHAI का 8 मई, 2026 का पत्र आया है।
यह कार्य अब आगे बढ़ेगा।
माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय केंद्रीय परिवहन मंत्री जी का हार्दिक आभार। माननीय मुख्यमंत्री जी को नमन।
NHAI के अध्यक्ष तथा स्थानिक अधिकारिओं का हार्दिक धन्यवाद।
सबको नमन सह शुभकामना।
NayeBharatKaNayaUP
GoodGovernance
HumaraUP VikasExpress NayeMauKaNirman
नए_मऊ_का_निर्माण
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

