ऊर्जा क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग

ऊर्जा क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग
Announcement ए के शर्मा

18 May 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.

ऊर्जा क्षेत्र में एक और बड़ी छलांग…

यूपी पावरफुल में पॉवर भी, पारेषण भी और जन-जन तक वितरण भी…

वर्ष 2017 तक के आज़ादी के 70 वर्षों में विद्युत पारेषण के सबसे बड़े उपकेंद्र (765 केवी) यूपी में मात्र चार थे।

उसके बाद 2019-21 में पाँचवा, 2023 में छट्ठा, 2024 में सातवाँ बने और अब 2026 में आठवां बनने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में भविष्य की विद्युत मांग की पूर्ति हेतु विभिन्न नवीन तापीय ऊर्जा एवं पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाएँ प्रस्तावित हैं। इनमें से ज्यादातर मिर्जापुर क्षेत्र में आ रही हैं। जिसमें:

- 2×800 मे०वा० मिर्जापुर तापीय परियोजना (COD: मार्च 2029) से लगभग 1500 मे०वा० विद्युत प्राप्त होना प्रस्तावित है।

- पम्प्ड स्टोरेज परियोजनाओं के अंतर्गत सौर ऊर्जा (2750 मे०वा०) के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड, के साथ Power Supply Agreement (PSA) निष्पादित हैं।

- इनका वाणिज्यिक परिचालन तिथि (COD) क्रमशः सितम्बर 2029 एवं मार्च 2030 है।

- साथ ही आज स्वीकृत की गई तापीय परियोजना मेजा-II (3×800 मे०वा०) तथा अन्य Pumped Storage Projects (PSP) परियोजनाएँ भी पाइपलाइन में हैं।

- इस विशाल ऊर्जा स्रोत के पारेषण हेतु आधुनिक तकनीक एवं व्यवस्था सहित मिर्जापुर में 765/400 kV, (4×1500 MVA) पूलिंग उपकेन्द्र (ए०आई०एस०) एवं सम्बन्धित पारेषण लाइनों के निर्माण के लिए आज हमने मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्ताव रखा था। जिसे मंजूरी मिली है।

- इस उपकेंद्र एवं लाइनों के निर्माण में रुपया 2800 करोड़ खर्च होगा।

- पूलिंग उपकेन्द्र एक Common Public Infrastructure है जिसके ज़रिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार की ऊर्जा को संकलित कर ग्रिड में पारेषण किया जाएगा।

माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को नमन।

राज्य में सबको बधाई और शुभकामना।

NayeBharatKaNayaUP

GoodGovernance

HumaraUP VikasExpress

Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

Choose Your Language