मऊ की एक और मुस्कान… हमारे ऊर्जा विभाग द्वारा मऊ जिले में 132 केवी का नया पॉवर हाउस (सब स्टेशन) मधुबन के पदारथपुर में बन…

मऊ की एक और मुस्कान… हमारे ऊर्जा विभाग द्वारा मऊ जिले में 132 केवी का नया पॉवर हाउस (सब स्टेशन) मधुबन के पदारथपुर में बन…
Announcement ए के शर्मा

15 May 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.

मऊ की एक और मुस्कान…

हमारे ऊर्जा विभाग द्वारा मऊ जिले में 132 केवी का नया पॉवर हाउस (सब स्टेशन) मधुबन के पदारथपुर में बनना शुरू हो रहा है।

इसकी छमता 2x63 MVA अर्थात् कुल 126 MVA होगी।

इससे मधुबन तहसील के अनेक क्षेत्रों तथा बलिया जिले की बेल्थरा रोड तहसील के लाखों उपभोक्ताओ को विद्युत आपूर्ति में और भी सुधार होगा।

दोनों तहसीलों में 33 Kv के आधा दर्जन उपकेंद्रों (मधुबन के 5, बेलथरा-1) से जुड़ी लाइनों की लम्बाई छोटी हो जाएगी। जिससे ब्रेकडाउन कम होंगे एवं वोल्टेज की समस्या दूर होगी।

दोनों जिलों के लोगों को हार्दिक बधाई।

माननीय प्रधानमंत्री जी तथा माननीय मुख्यमंत्री को नमन करते हुए;

इस पॉवर हाउस का शिलान्यास आगामी 17 मई को किया जाएगा।

आप सादर आमंत्रित हैं।

कार्यक्रम:

तारीख: 17 मई, 2026 (रविवार)

समय: पूर्वाह्न 11 बजे

स्थल: पदारथपुर, मधुबन

विशेष सूचना:

हाल की अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति और माननीय प्रधानमंत्री जी की अपील तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के दृष्टिगत यह शिलान्यास कार्यक्रम सादगी से सीमित स्तर पर ही करना है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि:

1. इसी गाँव या पंचायत की स्थानिक जनता ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आवे और भरसक पैदल या साइकिल से आवें।

2. आप थोड़ा दूर के गाँव से आ रहे हों तो एक गाड़ी या बाइक पर अपने साथ संभव हो उतने ज़्यादा लोगों को लेकर आवें।

3. बहुत दूर वाले, अन्य ब्लॉक, अन्य तहसील या अन्य जिले वाले मित्रगण अभी न आवें। अपनी शुभकामना व्हट्सएप पर भेज दें।

4. इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हमारे फ़ेसबुक पर किया जाएगा। आप जहाँ हों वहीं से देख सकते हैं।

5. मैंने अपनी फ्लीट को बिल्कुल मर्यादित कर दिया है।

6. इसलिए हमारे साथ कोई मित्र या कार्यकर्ता काफिले में न चलें। हाल में यह बिल्कुल वर्जित है।

7. जिला मुख्यालय से बाहर स्वागत करने के लिए न आवें।

8. कहीं भी स्वागत के लिए बड़ी संख्या में खड़े या इकट्ठा न हों।

9. समय सामान्य होने पर बड़े कार्यक्रम किए जाएँगे।

NayeBharatKaNayaUP

GoodGovernance

HumaraUP VikasExpress NayeMauKaNirman

Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

Choose Your Language