14 May 2026 · Official update · View on X
15 May 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
आज मैं आंधी तूफान से प्रभावित हमारे प्रभारी जिले भदोही के प्रवास पर हूँ।
हाल की अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति और माननीय प्रधानमंत्री जी की अपील तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के दृष्टिगत सभी मित्रों, शुभेच्छुओं, कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि:
1. जिला मुख्यालय से बाहर स्वागत करने के लिए न आवें।
2. कहीं भी स्वागत के लिए खड़े या इकट्ठा न हों।
3. मैंने अपनी फ्लीट को बिल्कुल मर्यादित कर दिया है।
4. उसी भावना के तहत हमारे पीछे गाड़ियों का कोई काफिला न चले। यह वर्जित है।
5. अधिकारियों की उपस्थिति जहाँ आवश्यक हो वे लोग भी वाहन की पुलिंग कर लें।
6. उच्च अधिकारी अपने साथ निचले स्टाफ की बड़ी संख्या लेकर न चलें।
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

