दोहरीघाट में मेमू ट्रेन का उद्घाटन

दोहरीघाट में मेमू ट्रेन का उद्घाटन
Announcement ए के शर्मा

13 May 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.

दोहरीघाट में मेमू ट्रेन का उद्घाटन…

डबल इंजिन सरकार के मुखिया भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का एक बार पुनः धन्यवाद।

साथ ही भारतीय जनता पार्टी परिवार का नतमस्तक धन्यवाद।

दोहरीघाट सहित क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्षगण, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष, भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष, भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में तथा हमारे मित्रों, शुभेच्छुओं और समर्थकों के परिश्रम और पुरुषार्थ से और पूजनीय जनता-जनार्दन के स्नेह और सरयू मैया के आशीर्वाद से 10000 से ज़्यादा की भीड़ के सानिध्य में संपन्न हुआ यह कार्यक्रम ऐतिहासिक था और अविस्मरणीय रहेगा।

विशेष रूप से इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामाश्रय मौर्य जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती नुपुर अग्रवाल जी, जिला महामंत्री राघवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्षगण, भाजपा जिला मंत्रीगण व अन्य भाजपा पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में आए पूर्व पदाधिकारीगण का हार्दिक आभार।

आपकी प्रेरणा, परिश्रम और उपस्थिति से एनडीए की भारत सरकार के रेल मंत्रालय का यह कार्यक्रम गौरवपूर्ण बन गया।

विपक्ष के मुट्ठीभर अराजक तत्वों के उपद्रव और अश्लीलता के बावजूद आप और आपकी बड़ी भीड़ ने जिस धैर्य और संयम का परिचय दिया वह प्रशंसनीय है। नहीं तो उपद्रवियों की क्या दुर्गति होती यह कहना मुश्किल है।

आपने देखा और सुना होगा कि हमारी माननीय रेल मंत्री जी के साथ हुई वार्ता और पत्रव्यवहार तथा उनके द्वारा की गई घोषणा के अनुसार:

1. वर्तमान दोहरीघाट-औंडीहार मेमू ट्रेन का वाराणसी तक शीघ्र ही संचालन शुरू हो जाएगा।

2. ⁠तीन जगहों पर रेलवे अंडरपास बनाने का कार्य होगा। जिसमे: 14 C-बड़ागाँव (घोसी), 25 C-गोठा और 27 C- बहादुर पुर (दोहरीघाट) शामिल हैं।

3. ⁠मऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की दिशा में छपरा से मऊ और आज़मगढ़ होते हुए आनंद विहार के लिए ट्रेन चलेगी।

4. ⁠मऊ से दिल्ली तथा अन्य प्रमुख शहरों को जाने वाली अन्य ट्रेनों की सुविधा बढ़ाने पर विचार होगा।

माननीय प्रधानमंत्री जी तथा माननीय रेल मंत्री जी का पुनः हार्दिक धन्यवाद।

माननीय मुख्यमंत्री जी को नमन।

आप सभी को पुनः धन्यवाद सह बधाई और शुभकामना।

NayeBharatKaNayaUP

GoodGovernance

HumaraUP VikasExpress NayeMauKaNirman

Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

Choose Your Language