11 May 2026 · Official update · View on X
12 May 2026 — Official Achievement from the office of A. K. Sharma.
कल दोहरीघाट से औंडीहार (अब वाराणसी तक) मेमू ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय रेल मंत्री जी को धन्यवाद करने हेतु दस हज़ार से भी अधिक की संख्या में पधारे जनता जनार्दन, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, मित्रों, शुभेच्छुओं व क्षेत्र के सभी स्नेही लोगों का हृदय से धन्यवाद!
रेलवे स्टेशन से कई किलोमीटर पहले से ही मानव शृंखला बनाकर आप सबने जो सम्मान दिया उससे आंखे भर आईं।
कुछ मुट्ठी भर अराजक तत्वों के उपद्रव के बावजूद भी आप सबने संयम बरता। उसके लिए विशेष धन्यवाद।
आप सबने कल बता दिया कि मऊ में गुंडे, माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है। अपने महादेव का मऊ अब विकास, सुशासन और जनकल्याण की राह पर चल पड़ा है।
कल के कार्यक्रम में आप सबसे मिले स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूँ, आप सभी को नमन सह पुनः धन्यवाद !
NayeBharatKaNayaUP
GoodGovernance
HumaraUP VikasExpress NayeMauKaNirman
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

