06 May 2026 · Official update · View on X
07 May 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
मऊ जिले में वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर अमिला के पास बाबा थानीदास में पारगमन एवं हाईवे पर सुरक्षित चढ़ पाने में आ रही समस्या अनेक वर्ष पुरानी है।
लोगों ने आक्रोशित होकर हमें एक बार बताया कि यहाँ लोगों की जान का निरन्तर खतरा होने के बावजूद इस विषय पर लंबे समय से कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
इसके दृष्टिगत समस्या के समाधान हेतु यहाँ पर ओवरब्रिज के साथ अंडरपास बनाने हेतु हमने पिछले वर्ष से प्रयास शुरू किया।
1. एक वर्ष में हमने NHAI के उच्च अधिकारियों से कई बार चर्चा किया।
2. उनके सुझावानुसार इस प्रस्ताव को औपचारिक बनाने हेतु चेयरमैन NHAI को 17 मार्च, 2026 को पत्र लिखा।
3. एक ही सप्ताह के अंदर चेयरमैन NHAI ने 27 मार्च, 2026 को सद्धांतिक मंजूरी देते हुए स्थलीय निरीक्षण हेतु टीम भेजने को कहा।
4. NHAI की टीम ने तुरंत ही सर्वे कार्य शुरू कर दिया।
5. तत्पश्चात 15 अप्रैल, 2026 को NHAI की टीम एवं स्थानिक लोगों के साथ हमने स्थलीय निरीक्षण कर चर्चा किया और NHAI टीम को कुछ निर्देश दिया।
6. तबसे NHAI की टीम लगातार हमारे संपर्क में है।
7. उनके द्वारा किए गए कार्य के बारे में कल पुनः अमिला नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं अमिला/थानीदास के कुछ स्थानिक अग्रणियों की उपस्थिति में तकनीकी मुद्दों पर चर्चा हुई।
आज फिर से NHAI के अधिकारियों से बात किया।शीघ्र ही यह कार्य आगे बढ़ेगा। सबको शुभकामना।
माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय केंद्रीय परिवहन मंत्री जी का हार्दिक आभार।
NHAI के अध्यक्ष तथा अधिकारिओं सहित इस कार्य में योगदान देने वाले सभी को धन्यवाद।
NayeBharatKaNayaUP
GoodGovernance
HumaraUP VikasExpress NayeMauKaNirman
नए_मऊ_का_निर्माण
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

