मऊ जिले में वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर अमिला के पास बाबा थानीदास में पारगमन की समस्या एवं हाईवे पर सुरक्षित चढ़ पाने…

मऊ जिले में वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर अमिला के पास बाबा थानीदास में पारगमन की समस्या एवं हाईवे पर सुरक्षित चढ़ पाने…
News ए के शर्मा

19 Apr 2026 — Official News from the office of A. K. Sharma.

मऊ जिले में वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर अमिला के पास बाबा थानीदास में पारगमन की समस्या एवं हाईवे पर सुरक्षित चढ़ पाने में आ रही समस्या का हल निकालने हेतु लगभग एक वर्ष से मैं NHAI के चेयरमैन तथा उत्तर प्रदेश के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ संपर्क में हूँ। उनसे कई बार वार्ता हुई है।

इस कार्य हेतु कई डिटेल NHAI ने माँगा जो दिया गया। जैसे यहाँ का ट्रैफिक और होने वाली दुर्घटनाएं। इसके आधार पर NHAI ने इस समस्या का समाधान लाने का पुख्ता आश्वासन दिया है।

पिछले दिनों 15 अप्रैल को NHAI के उच्च अधिकारियों के साथ समस्या के समाधान हेतु मैंने स्वयं स्थलीय निरीक्षण किया। अंडरपास या ओवरब्रिज सहित कई विकल्पों के बारे में चर्चा हुई।

सबको शुभकामना।

NayeBharatKaNayaUP

GoodGovernance

HumaraUP VikasExpress NayeMauKaNirman

नए_मऊ_का_निर्माण

Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

Choose Your Language