10 Apr 2026 · Official update · View on X
11 Apr 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
घाटमपुर की तापीय विद्युत परियोजना (3×660 मेगावाट), जो उत्तर प्रदेश उत्पादन निगम और भारत सरकार के NLC इंडिया लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है, ने पिछले दिनों 660 मेगावाट की यूनिट-3 का सिंक्रोनाइजेशन सफलतापूर्वक एक ही प्रयास में पूरा कर लिया।
तीसरी यूनिट चालू होने पर यह परियोजना प्रतिदिन लगभग 47.52 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर राज्य की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी और उत्पादन निगम की कुल स्थापित क्षमता 12,773 मेगावाट से बढ़कर हुए कुल 13,388 मेगावाट हो जाएगी।
यह वृद्धि राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने तथा उपभोक्ताओं को विश्वसनीय एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी को नमन।
राज्य की जनता को हार्दिक बधाई।
NayeBharatKaNayaUP
GoodGovernance
HumaraUP VikasExpress
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

