उत्तर प्रदेश पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा प्रबंधन की ओर

उत्तर प्रदेश पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा प्रबंधन की ओर
Achievement ए के शर्मा

20 Mar 2026 — Official Achievement from the office of A. K. Sharma.

उत्तर प्रदेश पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा प्रबंधन की ओर…

भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित ‘Bharat Electricity Summit 2026’ के अंतर्गत आज देश के ऊर्जा मंत्रियों की मीटिंग में उपस्थित रहा।

इस अवसर पर हमने बताया कि किस प्रकार उत्तर प्रदेश देश में सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा प्रबंधन की तरफ़ आगे बढ़ रहा है। विशेष रूप से यूपी में:

1. पिछले वर्ष गर्मी में देश की सर्वाधिक पीक डिमांड की आपूर्ति की गई। इस वर्ष उससे भी ज़्यादा डिमांड को पूरा करने के लिए हम तैयार हैं।

2. बिजली की पर्याप्त उपलब्धि हेतु पिछले वर्ष में लगभग 4000 MW की क्षमता जोड़ी गई है।

3. आने वाले समय में इसी वर्ष 5000 MW से भी अधिक की क्षमता की नींव रख दी जाएगी।

4. पीएम सूर्यघर योजना में हम पूरे देश में प्रतिदिन लगाने की दृष्टि से नंबर एक पर हैं।

5. यूटिलिटी स्केल (सोलर पार्क), पीएसपी तथा बैटरी स्टोरेज में में भी हम तेजी से काम कर रहे हैं।

6. ग्रीन इनर्जी कॉरिडोर-2 में हमने देश में श्रेष्ठ कार्य किया है। इस दृष्टि से हमारा ग्रीन इनर्जी कॉरिडोर-3 का प्रोजेक्ट जल्दी भारत सरकार मंजूर करे यह निवेदन है।

7. हमारे पॉवर प्लांट्स को हम अब तक के अधिकतम पीएलएफ-85% पर चला रहे हैं।

8. पिछले वर्षों में वितरण हानियों (AT&C Losses) में भारी कमी आई है।

9. कुल उपभोक्ताओं के सापेक्ष लगभग पाँचवा हिस्सा के यहाँ स्मार्ट मीटर (सभी प्री-पेड) लगाये जा चुके हैं। लाखों उपभोक्ता इसके ज़रिए बिल का पेमेंट भी करना शुरू कर दिए हैं।

हम अपने सभी उपभोक्ताओं को सस्ती, सतत और सुलभ बिजली देने के लिए उच्च मानदंडों के साथ कार्य कर रहे हैं।

NayeBharatKaNayaUP

GoodGovernance

HumaraUP VikasExpress

BharatElectricitySummit

Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

Choose Your Language