17 Mar 2026 · Official update · View on X
18 Mar 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
मधुबन विधानसभा के बहरामपुर गांव के एक कार्यक्रम में
यह बच्चा जैसे मुझसे कुछ कहना चाह रहा था।
मैंने इन्हें बुलाया।
पहले इन्होंने मुझसे कहा …
आपकी माला मुझे चाहिए!
मैंने दे दिया।
बैठने के बाद आगे बातचीत शुरू हुई।
उन्होंने पूछा-आपके आस-पास ये इतनी भीड़ क्यों है।
मैंने कहा-स्कूल बना है।
उन्होंने कहा -वो तो हर जगह होता है।
मैंने कहा-ये नया है, और सीएसआर से यहाँ नया डेस्क-बेंच भी आया है।
उसका लोकार्पण है।
लेकिन उनको बात जमी नहीं।
उन्होंने कहा…
उसके लिए नहीं आए ये हज़ारों लोग।
“ये सब लोग आपके लिए आए हैं।”
मैंने सोचा-कितनी कृपा है जनता और जनार्दन की।
मैं तो अकेला ही चला था…
…और कारवाँ बनता गया।
NayeBharatKaNayaUP
GoodGovernance
HumaraUP VikasExpress
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

