27 Feb 2026 · Official update · View on X
27 Feb 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
आगामी त्योहार एवं गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत आज शक्तिभवन लखनऊ में यूपीपीसीएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक एवं विद्युत वितरण कंपनियों के एमडी तथा अन्य क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ चर्चा और समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिया।
साथ ही विद्युत तंत्र के अनुरक्षण का कार्य मार्च माह में पूरा करने व बिज़नेस प्लान, आरडीएसएस योजना के तहत बिजली की आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने के लिए चल रहे कार्यों में तेज़ी लाते हुए युद्ध स्तर पर कार्य करने को कहा।
NayeBharatKaNayaUP
GoodGovernance
HumaraUP VikasExpress
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

