04 Feb 2026 · Official update · View on X
05 Feb 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन जयंती के निमित्त आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा ।
मऊ जिले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत (पूर्व की धारा 144) प्रतिबंधात्मक आदेश प्रशासन ने जारी किए हैं।
इसके दृष्टिगत आयोजकों ने कार्यक्रम हेतु विधिक मंजूरी लिया है। ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।
आयोजन से जुड़े सभी लोगों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभेच्छुओं से अनुरोध है कि:
1. उक्त मंजूरी के आदेश में लिखी शर्तों का पालन करें;
2. कृपया सभी लोग सीधा कार्यक्रम स्थल ही पहुंचें जिससे हमारे काफिले में ज़्यादा गाड़ियाँ न रहें;
3. पुलिस या प्रशासन किसी प्रकार का निर्देश दे या चेकिंग करें तो धैर्य और संयमपूर्वक व्यवहार करें;
4. कानून-व्यवस्था या ट्रैफिक नियमन से संबंधित अनुशासन और सूचना का पालन करें;
5. पुलिस और प्रशासन के साथ हर स्थिति में सहयोग करें।
जय श्री संत शिरोमणि रविदास जी की !l
NayeBharatKaNayaUP
HumaraUP
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

