29 Jan 2026 · Official update · View on X
29 Jan 2026 — Official Achievement from the office of A. K. Sharma.
घोसी लोकसभा के प्रथम सांसद, संविधान सभा के सदस्य महान स्वाधीनता सेनानी श्रद्धेय पण्डित अलगू राय शास्त्री जी के जयंती पर आज कम्युनिटी हॉल परिसर मऊ में आयोजित ‘जयंती समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुआ।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का माल्यार्पण कर सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित जिले के वरिष्ठ गणमान्य जन, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आयोजन समिति के सदस्य एवं हजारों की संख्या में आए क्षेत्र के लोगों का हृदय से आभार सह नमन!
NayeBharatKaNayaUP
GoodGovernance HumaraUP VikasExpress
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

