20 Jan 2026 · Official update · View on X
20 Jan 2026 — Official Achievement from the office of A. K. Sharma.
यूपी बढ़ा उद्यमशीलता की ओर…
रेहड़ी पटरी के व्यापारियों को सहायता करने के लिए चलायी गई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में उत्तर प्रदेश में पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ काम हुआ है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 19.87 लाख सहायता/लोन देने के लक्ष्य के सामने 20.83 लाख लाभार्थियों को सहायता /लोन दिया गया। यानी कि लगभग 1 लाख ज़्यादा लोगों को।
इसके लिए भारत सरकार ने हमें वर्ष 2023 और 2024 में दो बार पुरस्कृत भी किया।
प्रदेश के लिए एक और अच्छी तथा गर्व की बात यह है कि हमारे इन छोटे उद्यमियों में से आधे लोगों ने (10.62 लाख) यह सस्ते दर का लोन भी पूरी तरह भरपाई कर दिया है।
यह इस योजना की सफलता का महत्वपूर्ण
मानदंड है।
योजना के दूसरे चरण में भी ऐसे उद्यमियों से 1.22 लाख आवेदन प्राप्त करते हुए उन्हें सहायता /लोन मंजूर करने में और धनराशि आवंटित करने में भी हम पूरे देश में अग्रणी चल रहे हैं।
इसमें लगे हुए सभी कर्मियों और लाभार्थी उद्यमियों को बहुत बहुत बधाई।
माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय मुख्यमंत्री जी और माननीय केंद्रीय आवासन-शहरी कार्य मंत्री जी को सादर नमन।
NayeBharatKaNayaUP
GoodGovernance HumaraUP VikasExpress PMSwanidhi
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

