18 Jan 2026 · Official update · View on X
18 Jan 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
प्रत्येक व्यक्ति को पक्का आवास उपलब्ध कराना माननीय प्रधानमंत्री जी और भाजपा की डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसी भावना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 1.0 में उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने 17 लाख से ज़्यादा मकान बनाकर शहरी गरीबों को दिए। यह देश में सर्वाधिक था।
इस क्रम में आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत रुपये 2,094 करोड़ की धनराशि 2.09 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में इलेक्ट्रॉनिक पद्धति से सीधे भेजा गया। यह भी देश में अब तक का सर्वाधिक है।
माननीय प्रधानमंत्री जी को नमन।
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय केंद्रीय आवासन-शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु विभाग के माननीय राज्य मंत्री जी, माननीया महापौर, माननीय सांसद गण, माननीय विधायक गण को धन्यवाद। बड़ी संख्या में हर जिले में उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधि गण और स्थानिक
लोगों का हार्दिक आभार।
सभी लाभार्थियों को बधाई!
NayeBharatKaNayaUP
GoodGovernance HumaraUP VikasExpress PMAwas
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

