ऊर्जा क्षेत्र में यूपी का एक और कीर्तिमान

ऊर्जा क्षेत्र में यूपी का एक और कीर्तिमान
Announcement ए के शर्मा

11 Jan 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.

ऊर्जा क्षेत्र में यूपी का एक और कीर्तिमान…

पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना: प्रतिदिन स्थापना में देश में नंबर एक।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर: मुफ़्त बिजली योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है।

दिसंबर 2025 में यूपी ने एक ही दिन में 1,868 रूफटॉप सोलर संयंत्र का इंस्टॉलेशन कर अब तक का सर्वाधिक राष्ट्रीय दैनिक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

साथ ही दिसंबर 2025 महीने में 31,165 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

यह उपलब्धि ऐसे समय में हासिल की गई, जब प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा, कड़ाके की ठंड और सीमित कार्य घंटे जैसी प्रतिकूल परिस्थितियाँ बनी हुई थीं। इसके बावजूद ऊर्जा विभाग, बैंकिंग संस्थानों और सोलर वेंडर्स तथा स्थानिक प्रशासन के सुदृढ़ समन्वय और फील्ड-लेवल प्रतिबद्धता के कारण लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन संभव हो सका।

इस प्रशंसनीय कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के विकेंद्रित ऊर्जा गवर्नेंस मॉडल की सराहना की गई है। निदेशक यूपीनेडा द्वारा अन्य राज्यों को इस मॉडल के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक प्रस्तुतीकरण और तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया है।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले सभी को हार्दिक धन्यवाद।

माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री को सादर नमन।

NayeBharatKaNayaUP

GoodGovernance Energyforall

GreenEnergy

Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

Choose Your Language