03 Jan 2026 · Official update · View on X
03 Jan 2026 — Official Announcement from the office of A. K. Sharma.
आज माघ मेले के प्रथम दिवस पौष पूर्णिमा पर लगभग 30 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में स्नान किया।
आज के अनुभव के दृष्टिगत व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ़-सफ़ाई, पेयजल, प्रकाश एवं जल निकासी सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग, प्रबंध निदेशक UPPCL व Puvvnl, निदेशक व सचिव नगर विकास विभाग, निदेशक यूपीनेडा, राज्य मिशन निदेशक SBM, नगर आयुक्त प्रयागराज एवं विद्युत सुरक्षा, नगर विकास, ऊर्जा व मेले से जुड़े अन्य स्थानिक अधिकारी उपस्थित रहे।
माघ_मेला
Source: Official X post by @aksharmaBharat (view original).

